You are currently viewing हिमाचल की जनता प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाऐगी: मोहिंदर भगत

हिमाचल की जनता प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाऐगी: मोहिंदर भगत

हिमाचल की जनता प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाऐगी: मोहिंदर भगत


हिमाचल ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार जोरों पर है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, पूर्व विधयक के डी भंडारी और रघुनाथ सिंह राणा हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा की फतेहपुर विधानसभा में हुई रैली ने भाजपा उमीदवार राकेश पठानिया की जीत पक्की कर दी है और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और यहां केजरीवाल का झूठा प्रचार चलने वाला नहीं है क्यूंकि पंजाब की भाजपा लीडरशिप भी यहां चुनाव प्रचार में डटी हुई है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब भाजपा केजरीवाल की पंजाब में दी झूठियाँ ग्रँटियां की पोल खोल रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 8 महीने का समय हो गया है,पंजाब में ना तो विकास नाम की चीज नजर आ रही है और पंजाब बर्बादी की और चला गया है,गोलियां मारकर हत्या ,लूटपाट,चोरी,छीनाझपटी की वारदातें हो रही है,पंजाब का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। पंजाब में कानून नाम की कोई चीज़ ना रही।

इसलिए हिमाचल के लोग केजरीवाल के झूठे झांसे में आने वाले नहीं है। आप पार्टी को यहां हार का मुँह देखना पड़ेगा। हिमाचल की जनता प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा को वोट देकर हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाऐगी।

Leave a Reply