संदीप – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से कथित अपमानजनक टिप्पणी की गई।
इस घटना के बाद भाजपा और एनडीए के अन्य घटक दलों ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
वहीं, इस पूरे विवाद पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान सामने आया है। ओवैसी ने कहा, शालीन शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आप आलोचना करें, विरोध करें, निंदा करें ये लोकतंत्र में आपका हक है। लेकिन अगर आप शालीनता की सीमा पार करते हैं, तो यह गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। चाहे वह किसी के बारे में भी क्यों न हो।
पीएम मोदी और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासत गरमाई, असदुद्दीन ओवैसी बोले –
Politics heated up over objectionable comments on PM modi and his mother, Asaduddin owaisi said