You are currently viewing राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर साधा निशाना, कहा- उनकी चुप्पी निंदनीय है – Rahul gandhi targeted foreign minister jaishankar, said- his silence is damning
राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर साधा निशाना, कहा- उनकी चुप्पी निंदनीय है - Rahul gandhi targeted foreign minister jaishankar, said- his silence is damning

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर साधा निशाना, कहा- उनकी चुप्पी निंदनीय है – Rahul gandhi targeted foreign minister jaishankar, said- his silence is damning

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस. जयशंकर को निशाने पर लिया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी भारत सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर भारत ने कितने विमान खोए क्योंकि पाकिस्तान को हमले की जानकारी पहले ही दे दी गई थी? उन्होंने जयशंकर की चुप्पी को निंदनीय और अपराध बताया है।

राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ़ बयानबाज़ी नहीं, बल्कि निंदनीय है। इसलिए मैं फिर से पूछता हूं हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी, यह एक अपराध था। देश को सच्चाई जानने का हक है।

उन्होंने इससे पहले भी जयशंकर का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सरकार ने पाकिस्तान को हमलों की जानकारी पहले ही दे दी थी।

विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय के एक्सटर्नल पब्लिसिटी डिवीजन ने कहा विदेश मंत्री ने कहा था कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही सचेत किया था, जो स्पष्ट रूप से ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद के चरण की बात है। इसे जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। हम तथ्यों की इस तरह की गलतबयानी की निंदा करते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा 7 मई 2025 को शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। इसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।

इस सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी पलटवार किया, जिससे दोनों देशों के बीच चार दिन तक टकराव चला। 10 मई को शांति बहाल करने पर सहमति बनी और दोनों पक्षों ने सैन्य गतिविधियां रोक दीं।

 

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर साधा निशाना, कहा- उनकी चुप्पी निंदनीय है –

Rahul gandhi targeted foreign minister jaishankar, said- his silence is damning

Leave a Reply