You are currently viewing रक्षाबंधन 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं – Raksha bandhan 2025: Many leaders including president murmu, PM modi and CM yogi extended their wishes
रक्षाबंधन 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं - Raksha bandhan 2025: Many leaders including president murmu, PM modi and CM yogi extended their wishes

रक्षाबंधन 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं – Raksha bandhan 2025: Many leaders including president murmu, PM modi and CM yogi extended their wishes

राजकुमार – आज पूरे देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शुभकामनाएं देते हुए कहा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को सहेजने का अवसर है। रक्षाबंधन माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 10 बजे अपने आवास पर बच्चों और महिला शिक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने यह पर्व रक्षा, समर्पण और स्नेह के मूल्यों को समर्पित बताया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।

 

रक्षाबंधन 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं –

Raksha bandhan 2025: Many leaders including president murmu, PM modi and CM yogi extended their wishes

Leave a Reply