You are currently viewing रक्षा बंधन विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व : विधायक रमन अरोड़ा – Raksha bandhan is especially a festival of emotions and feelings: MLA raman arora
रक्षा बंधन विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व : विधायक रमन अरोड़ा - Raksha bandhan is especially a festival of emotions and feelings: MLA raman arora

रक्षा बंधन विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व : विधायक रमन अरोड़ा – Raksha bandhan is especially a festival of emotions and feelings: MLA raman arora

ग्रीन मॉडल टाउन के ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने विधायक रमन अरोड़ा को राखी बांध कर लंबी आयु की कामना की।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्तो की अटूट डोर का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय परम्पराओं का रक्षा बंधन एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ-साथ हर सामाजिक सम्बन्ध को मजबूत करता है, इसलिए यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व हैं। रक्षा बंधन के महत्व को समझने के लिए सबसे पहले इसके अर्थ को समझना होगा. “रक्षाबंधन ” रक्षा+बंधन दो शब्दों से मिलकर बना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षा बन्धन का त्यौहार महत्वपूर्ण त्यौहार मनाया जाता है।

यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। रक्षा बंधन का इतिहास बहुत प्राचीन हैं।

इस मौके विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर नरेश शर्मा भी उपस्थित थे।

 

रक्षा बंधन विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व : विधायक रमन अरोड़ा –

Raksha bandhan is especially a festival of emotions and feelings: MLA raman arora

Leave a Reply