You are currently viewing 12,000 करोड़ के आपदा फंड के हिसाब की मांग को लेकर मंडल 10 के प्रधान एडवोकेट मुनीश बल की अगुवाई में किया आप सरकार के विरुद्ध रोष-प्रदर्शन

12,000 करोड़ के आपदा फंड के हिसाब की मांग को लेकर मंडल 10 के प्रधान एडवोकेट मुनीश बल की अगुवाई में किया आप सरकार के विरुद्ध रोष-प्रदर्शन

12,000 करोड़ के आपदा फंड के हिसाब की मांग को लेकर मंडल 10 के प्रधान एडवोकेट मुनीश बल की अगुवाई में किया आप सरकार के विरुद्ध रोष-प्रदर्शन

जालंधर, 15 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब में बाढ़ रहत कार्यों को लेकर ‘केन्द्रीय आपदा राहत फंड’ को लेकर जनता के समक्ष झूठे आंकड़े पेश करने तथा इसका आरोप केन्द्र की मोदी सरकार पर मढ़ने के विरुद्ध भाजपा मंडल 10 के प्रधान एडवोकेट मुनीश बल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पंजाब की भगवंत मान सरकार के विरुद्ध 120 फूटी रोड़ सामने डीसी पेट्रोल पंप पुतला फूंक कर रोष-प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठ की राजनीति करती है और पंजाब को लूटने में लगी है। अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार ने झूठी बयानबाजी छोड़ कर इस आपदा राहत फंड का सही इस्तेमाल किया होता तो इससे बाढ़ प्रभावित पंजाबियों की बहुत सहायता हो सकती थी। लेकिन पंजाब की भ्रष्टाचारी सरकार को पंजाब की जनता से कोई लेना देना नहीं है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। शीतल अंगुराल ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की भगवंत मान सरकार को भेजे गए सारे पैसे का पूरा हिसाब है। कैग रिपोर्ट के फाइनांस अकाउंट के अनुसार 1 अप्रैल 2022 में 8194.07 करोड़ रुपए SDRF कोष में 22-23 वर्ष के लिए पड़े हैं। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार ने 908.85 करोड़ रुपए और भेजे। इसमें पंजाब की भगवंत मान सरकार का शेयर 69.33 करोड़ रुपए था, जिसके बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनके वित्तमंत्री हरपाल चीमा कोई बात नहीं करते। पंजाब के SDRF कोष में वर्ष 31 मार्च 2023 तक 9041.74 करोड़ रुपए बकाया पड़ा था। यह पैसा बैंकों में पड़ा रहता है और इस पर बैंक ब्याज भी देते हैं। भगवंत मान सरकार केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार काम नहीं कर रही, जिसके कारण आगे का पैसा रुका है। अगर वो भी आ जाए तो राशि 12,000 करोड़ पार कर जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, महामंत्री सुनील चोपड़ा, रमेश शर्मा, अमित बाहरी, प्रदीप खुल्लर, एडवोकेट अमित सिंह संधा, पार्षद चंद्रजीत कौर संधा, बब्बू, तरसेम थापा,सुमन राणा,अभि बेदी,शेरा,सचिन जीत अरोड़ा मुनि लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply