You are currently viewing ओवल टेस्ट से पहले संजय बांगर की राय, निर्णायक मुकाबले में बुमराह को जरूर खिलाना चाहिए – Sanjay bangar opinion before the oval test, Bumrah should definitely be played in the decisive match
ओवल टेस्ट से पहले संजय बांगर की राय, निर्णायक मुकाबले में बुमराह को जरूर खिलाना चाहिए - Sanjay bangar opinion before the oval test, Bumrah should definitely be played in the decisive match

ओवल टेस्ट से पहले संजय बांगर की राय, निर्णायक मुकाबले में बुमराह को जरूर खिलाना चाहिए – Sanjay bangar opinion before the oval test, Bumrah should definitely be played in the decisive match

भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जुलाई से ओवल में शुरू होने जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है। बांगर का मानना है कि यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है और ऐसे में जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल करना जरूरी है, भले ही उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर उन्हें बाहर रखने की अटकलें लगाई जा रही हों।

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, अगर आप पिछले टेस्ट में बुमराह की गेंदबाजी पर गौर करें, तो उन्होंने लंबे स्पैल डाले और थोड़ी परेशानी के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी। उन्हें दूर से देखने पर किसी तरह की चोट या असुविधा नहीं दिख रही। ऐसे में मैं कहूंगा कि उन्हें इस निर्णायक टेस्ट में जरूर खिलाना चाहिए।

गौरतलब है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बुमराह सीरीज़ में केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे, और ऐसे में उन्हें पांचवें मैच से बाहर रखा जा सकता है।

बांगर का मानना है कि भारत को आठवें नंबर तक बल्लेबाज़ी की जरूरत नहीं है, क्योंकि टॉप-7 बल्लेबाज़ों में से पांच खिलाड़ी सीरीज़ में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रवींद्र जडेजा को ध्रुव जुरेल से पहले भेजना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस सीरीज़ में लगभग 500 रन बनाए हैं और 900 गेंदें खेली हैं, इसलिए वो अब एक मुख्य बल्लेबाज माने जा सकते हैं।

संजय बांगर ने स्पिन अटैक को मजबूत करने की बात करते हुए कहा मुझे लगता है भारत को ओवल की पिच पर एक कलाई के स्पिनर की जरूरत है, और कुलदीप यादव इस भूमिका में फिट बैठते हैं। ज़्यादातर टीमें यहां अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरती हैं।

उन्होंने बताया कि अगर अंशुल की जगह आकाश दीप की वापसी होती है और एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ की जगह कुलदीप को शामिल किया जाता है, तो यह संतुलित टीम होगी।

ओवल टेस्ट के लिए संजय बांगर की संभावित भारतीय प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

 

ओवल टेस्ट से पहले संजय बांगर की राय, निर्णायक मुकाबले में बुमराह को जरूर खिलाना चाहिए –

Sanjay bangar opinion before the oval test, Bumrah should definitely be played in the decisive match

Leave a Reply