You are currently viewing शिवरात्रि पर इमली वाला मंदिर, बस्ती शेख जालंधर में भव्य भंडारे का आयोजन

शिवरात्रि पर इमली वाला मंदिर, बस्ती शेख जालंधर में भव्य भंडारे का आयोजन

शिवरात्रि पर इमली वाला मंदिर, बस्ती शेख जालंधर में भव्य भंडारे का आयोजन

इमली वाला मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से भव्य भंडारे (लंगर) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक चले इस आयोजन में भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस आयोजन का सफल नेतृत्व समिति की चेयरमैन कविता बब्बर ने किया। उनके मार्गदर्शन में अध्यक्ष नवीन बब्बर, उपप्रधान अजय कोहली, सचिव सुशील शर्मा, उपसचिव गोल्डी बब्बर तथा कोषाध्यक्ष सन्नी बब्बर ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाया गया।

कार्यक्रम में सदस्य अभिमन्यु, सुरिंदर (टिल्लू मामा), चन्न राम और जगदेव (जग्गा) ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और श्रद्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply