You are currently viewing श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य छटा में नहाया श्री कृष्ण कथामृत का द्वितीय दिवस

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य छटा में नहाया श्री कृष्ण कथामृत का द्वितीय दिवस

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य छटा में नहाया श्री कृष्ण कथामृत का द्वितीय दिवस

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं समूह नंगल निवासियों द्वारा आयोजित भव्य श्री कृष्ण कथामृत का द्वितीय दिवस भक्ति, उल्लास और दिव्यता से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्टाफ क्लब ग्राउंड नंगल में प्रतिदिन सायं 6:00 से 9:00 बजे तक चल रही इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी गरिमा भारती जी ने इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन प्रसंग सुनाया। साध्वी जी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म केवल द्वापर युग की ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि यह प्रतीक है उस क्षण का जब ईश्वरीय चेतना हमारे अंतःकरण में प्रकट होती है। जब मनुष्य अपने भीतर के अंधकार—अहंकार, अज्ञान और अविद्या—का अंत करता है, तब सच्चे अर्थों में कृष्ण जन्म होता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दिव्य अनुभव ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से ही संभव है, जो एक ऐसी आध्यात्मिक विधि है जिससे साधक अपने भीतर परमात्मा का साक्षात्कार कर सकता है। इसी अंतर्जागृति को श्रीकृष्ण जन्म की वास्तविक अनुभूति कहा गया है।

कथा व्यास ने समाज में व्याप्त नशे की समस्या पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य, बल्कि उसकी चेतना और संस्कारों को भी नष्ट करता है। यदि हम श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, तो नशा, हिंसा और अन्य सामाजिक बुराइयों का अंत संभव है।

सुमधुर भजनों और भावपूर्ण व्याख्यानों के बाद कार्यक्रम का समापन भव्य आरती एवं सामूहिक भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और दिव्य आनंद की अनुभूति की। साध्वी उत्तमा भारती जी ने बताया कि यह कथा आगे 15 नवंबर तक चलेगी।

मुख्य यजमान शुभम धीर दैनिक यजमान हरजोत वालिया, अशोक मनोचा, हर्षित मनोचा, सुमेश शर्मा, रविंदर ठाकुर, विवेक सभरवाल। इन परिवारों ने पूजन करवाया।

मुख्य अतिथि चरणप्रीत सिंह चीफ BBMB नंगल। संजीव शर्मा, राजेश वासुदेव, बृजबमोहन, रविंदर दिवान, संजय शर्मा, प्रदीप सोनी, राज सिंह, नंद किशोर, विनोद कुमार शर्मा, जगमोहन सिंह आदि सहित शहरवासी उपस्थित रहे।

📅 कथा अवधि: 11 से 15 नवम्बर 2025
🕕 समय: सायं 6:00 से रात्रि 9:00 बजे तक
📍 स्थान: स्टाफ क्लब ग्राउंड, नंगल टाउनशिप

Leave a Reply