You are currently viewing पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन – PM modi on a two-day visit to gujarat, will inaugurate development projects worth crores
पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन - PM modi on a two-day visit to gujarat, will inaugurate development projects worth crores

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन – PM modi on a two-day visit to gujarat, will inaugurate development projects worth crores

संदीप – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ₹5,400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं शहरी विकास, ऊर्जा, सड़क और रेलवे जैसे अहम क्षेत्रों से संबंधित हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’ और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे एवं कनेक्टिविटी के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसी कड़ी में पीएम मोदी 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें 65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, कलोल-कडी-कटोसन रोड और बेचराजी-रानुज रेल लाइनों का आमान परिवर्तन, और उत्तरी गुजरात में सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी के लिए ब्रॉड-गेज क्षमता का विस्तार शामिल है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री कटोसन रोड और साबरमती के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और बेचराजी से एक मालगाड़ी सेवा की शुरुआत भी करेंगे। पीएम मोदी वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा मार्ग के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे, साथ ही अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन के अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर एक रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने, परिवहन दक्षता में सुधार लाने और नए आर्थिक अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन –

PM modi on a two-day visit to gujarat, will inaugurate development projects worth crores

Leave a Reply