You are currently viewing दिल्ली के हर्ष विहार में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज – A youth was attacked with a knife in delhi harsh vihar, a case of attempt to murder was registered
दिल्ली के हर्ष विहार में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज - A youth was attacked with a knife in delhi harsh vihar, a case of attempt to murder was registered

दिल्ली के हर्ष विहार में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज – A youth was attacked with a knife in delhi harsh vihar, a case of attempt to murder was registered

राजकुमार – दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के हर्ष विहार इलाके में देर रात एक 24 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवक को निशाना बनाया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान अमित सैनी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही हर्ष विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पीसीआर वैन की मदद से तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शनिवार को अमित का बयान दर्ज किया, जिसके आधार पर हत्या के प्रयास (IPC की धारा 307) का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अमित के शरीर पर कई जगह दोनों पैरों, सिर और कमर पर चाकू से वार किए गए हैं। फिलहाल अमित अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

दिल्ली के हर्ष विहार में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज –

A youth was attacked with a knife in delhi harsh vihar, a case of attempt to murder was registered

Leave a Reply