You are currently viewing सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने दी सेहत की जानकारी – Sonia gandhi admitted to hospital, doctor gives information about her health
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने दी सेहत की जानकारी - Sonia gandhi admitted to hospital, doctor gives information about her health

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने दी सेहत की जानकारी – Sonia gandhi admitted to hospital, doctor gives information about her health

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

78 वर्षीय सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने जानकारी दी कि उन्हें सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत भर्ती किया गया है। रविवार रात 9 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था और उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर है। कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर (एक्स) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले 20 फरवरी को भी उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 9 जून को सर गंगाराम अस्पताल में ही उनकी नियमित मेडिकल जांच की गई थी। इससे दो दिन पहले शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उनका परीक्षण किया गया था।

 

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने दी सेहत की जानकारी –

Sonia gandhi admitted to hospital, doctor gives information about her health

Leave a Reply