You are currently viewing विपक्ष में कई बेहतर वक्ता हैं, लेकिन राहुल नहीं चाहते कि उन्हें मौका मिले, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना – There are many better speakers in the opposition, but rahul does not want them to get a chance, PM modi targets rahul gandhi
विपक्ष में कई बेहतर वक्ता हैं, लेकिन राहुल नहीं चाहते कि उन्हें मौका मिले, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना - There are many better speakers in the opposition, but rahul does not want them to get a chance, PM modi targets rahul gandhi

विपक्ष में कई बेहतर वक्ता हैं, लेकिन राहुल नहीं चाहते कि उन्हें मौका मिले, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना – There are many better speakers in the opposition, but rahul does not want them to get a chance, PM modi targets rahul gandhi

संदीप – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। एक अनौपचारिक चाय पार्टी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष में कई प्रतिभाशाली और प्रभावशाली वक्ता हैं, लेकिन राहुल गांधी उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं देना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालती है क्योंकि राहुल गांधी नहीं चाहते कि उनसे बेहतर नेता संसद में अपनी बात रख सकें।

प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी उस चाय पार्टी के दौरान आई जिसमें सिर्फ एनडीए सांसद शामिल हुए। विपक्ष के किसी भी सांसद ने इस टी पार्टी में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी सांसद मजबूरी में संसद का कामकाज बाधित करते हैं क्योंकि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा, जबकि वे राहुल गांधी से बेहतर वक्ता हैं।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक चाय पार्टी का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे। इस पार्टी में विपक्षी सांसदों की अनुपस्थिति साफ दिखाई दी।

लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के दौरान बार-बार हुई अव्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही में व्यवधान लोकतंत्र और संसदीय गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही में अड़चन डाली।

18वीं लोकसभा के पांचवें सत्र की शुरुआत 21 जुलाई को हुई थी। इस सत्र में कुल 14 सरकारी विधेयक पेश किए गए, जिनमें से 12 विधेयक पारित किए गए। प्रमुख विधेयकों में शामिल हैं गोवा अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र पुनर्समायोजन विधेयक 2025, मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2025, मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025, आयकर विधेयक 2025, कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025, भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025, खनिज और खनिज विकास (विनियमन और संशोधन) विधेयक 2025, भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025, ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 इन विधेयकों को भारी हंगामे और विपक्षी बहिष्कार के बीच पारित किया गया।

 

विपक्ष में कई बेहतर वक्ता हैं, लेकिन राहुल नहीं चाहते कि उन्हें मौका मिले, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना –

There are many better speakers in the opposition, but rahul does not want them to get a chance, PM modi targets rahul gandhi

Leave a Reply