You are currently viewing कर्नाटक में सितंबर के बाद हो सकते हैं बड़े राजनीतिक बदलाव? मंत्री के बयान पर सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा – There may be major political changes in karnataka after september? What did CM siddaramaiah say on the minister statement
कर्नाटक में सितंबर के बाद हो सकते हैं बड़े राजनीतिक बदलाव? मंत्री के बयान पर सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा - There may be major political changes in karnataka after september? What did CM siddaramaiah say on the minister statement

कर्नाटक में सितंबर के बाद हो सकते हैं बड़े राजनीतिक बदलाव? मंत्री के बयान पर सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा – There may be major political changes in karnataka after september? What did CM siddaramaiah say on the minister statement

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। राज्य सरकार में मंत्री के.एन. राजन्ना के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। राजन्ना ने कहा है कि सितंबर 2025 के बाद कर्नाटक और राष्ट्रीय राजनीति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। उनके इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई नया समीकरण सामने आ सकता है।

राज्य में जब कांग्रेस सरकार बनी थी, तब से ही चर्चा थी कि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला तय हुआ है। अब जब सरकार को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, तो राजन्ना का बयान उसी दिशा में संकेत देता नजर आ रहा है।

राजन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कर्नाटक और राष्ट्रीय राजनीति में सितंबर के बाद बड़े बदलाव हो सकते हैं। हम सिर्फ सीएम, राष्ट्रपति और कैबिनेट के बदलाव की बात करते हैं, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी और संघ की नीति के तहत 75 साल से ऊपर के नेता सार्वजनिक पद पर नहीं रह सकते। इस नीति के तहत देश को नया प्रधानमंत्री भी मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कर्नाटक कांग्रेस में भी कई लोग मंत्री बनना चाहते हैं, कुछ के अपने एजेंडे हैं। ऐसे में पार्टी और सरकार दोनों में बदलाव की मांग उठ रही है, जो संभवत सितंबर के बाद आकार ले सकती है।

राजन्ना के बयान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट रूप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राजन्ना की टिप्पणी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। पार्टी के भीतर कोई अंदरूनी विवाद नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत मत हो सकता है।

विधानसौधा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा राज्य की राजनीति में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। ये बयान सिर्फ कयासबाजी है और इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए।

कांग्रेस सरकार के गठन के समय से ही यह चर्चा रही है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को साझा करने का मौखिक समझौता हुआ था। राजन्ना के बयान को इसी समझौते की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

 

कर्नाटक में सितंबर के बाद हो सकते हैं बड़े राजनीतिक बदलाव? मंत्री के बयान पर सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा –

There may be major political changes in karnataka after september? What did CM siddaramaiah say on the minister statement

Leave a Reply