कलयुग में भगवान हनुमान जी को जागृत और सक्रिय देवता माना गया है। मान्यता है कि वे आज भी अपने भक्तों की प्रार्थनाओं को सुनते हैं और तत्काल फल प्रदान करते हैं। उन्हें कलयुग का रक्षक और भक्तों के संकटों को हरने वाला देवता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यदि हनुमान जी के कुछ विशेष मंत्रों का नियमित जाप किया जाए, तो जीवन में चमत्कारिक बदलाव देखे जा सकते हैं।
हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र
– ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय, सर्व-रोग-हराय, सर्व-वशीकरणाय, राम-दूताय स्वाहा:
– मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
– ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
– ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
– ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
– संकट कटे, मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा
– ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्रीराम दूताय नमः॥ (हनुमान बीज मंत्र)
– ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा
– ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥ (हनुमान गायत्री मंत्र)
पंचमुखी हनुमान मंत्र
ॐ नमो भगवते पञ्चवदनाय, पूर्वकपि मुखाय,
सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा॥
हनुमान मंत्र जाप के लाभ
मंगलवार और शनिवार को मंत्र जाप करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।
यह मंत्र भूत-प्रेत बाधा, बुरी आत्माएं और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायक होते हैं।
शत्रुओं और भय से रक्षा करते हैं, जिससे जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ता है।
मंत्रों के जाप से मानसिक शांति मिलती है और तनाव एवं अवसाद से राहत मिलती है।
शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
इन मंत्रों का जाप आध्यात्मिक प्रगति में भी सहायक होता है।
विशेष अवसर पर जाप का महत्व
आगामी जून मासिक शिवरात्रि पर यदि इन मंत्रों का जाप विधिपूर्वक किया जाए, तो विशेष लाभ मिल सकता है। यह दुर्लभ संयोग भक्तों के लिए हनुमान जी और भोलेनाथ दोनों की कृपा पाने का उत्तम अवसर है।
हनुमान जी के ये 9 चमत्कारी मंत्र हैं बेहद लाभकारी, रोज करें जाप और खुद देखें फर्क –
These 9 miraculous mantra of hanuman ji are very beneficial, chant them daily and see the difference yourself