You are currently viewing आज का राशिफल 13 अगस्त 2025: मिथुन, कन्या और कुंभ राशि को भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 13 august 2025: Gemini, virgo and aquarius are lucky, know the horoscope of all zodiac signs
आज का राशिफल 13 अगस्त 2025: मिथुन, कन्या और कुंभ राशि को भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 13 august 2025: Gemini, virgo and aquarius are lucky, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 13 अगस्त 2025: मिथुन, कन्या और कुंभ राशि को भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 13 august 2025: Gemini, virgo and aquarius are lucky, know the horoscope of all zodiac signs

ज्योति बब्बर – 13 अगस्त 2025 का दिन मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ की प्राप्ति होगी। पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज पूरे दिन और रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। चंद्रमा से सप्तम भाव में मंगल बैठकर धन योग बना रहा है। साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से भी शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

मेष राशि –

आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्या और सरकारी कामों में रुकावट संभव है। आर्थिक रूप से दोपहर के बाद लाभ होगा, लेकिन लेन-देन में सतर्क रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और जोखिम से बचें।

वृषभ राशि –

रिश्तेदारों से खास तोहफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और नौकरी में सराहना मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर संभव है। खर्च बढ़ सकता है, नियंत्रण जरूरी है।

मिथुन राशि –

बुधादित्य योग से आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठजन आपकी क्षमता से प्रभावित रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने लेन-देन निपटाने के अवसर मिलेंगे। नई शुरुआत के लिए अनुकूल समय।

कर्क राशि –

काम में सतर्क रहें और किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। आर्थिक रूप से खर्चीला दिन। जीवनसाथी को सहयोग दें और छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करनी होगी।

सिंह राशि –

दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में तकनीकी समस्या आ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास से काम पूरा होगा। सरकारी काम में रुकावट संभव।

कन्या राशि –

कामकाज में सफलता, वरिष्ठों का समर्थन और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रिश्तेदारों से लाभ और तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए फायदे के योग। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि –

शुक्र और गुरु की युति से व्यापार और निवेश में लाभ होगा। शेयर बाजार से मुनाफा संभव। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। करीबी से शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि –

कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। सरकारी क्षेत्र में कामयाबी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्च संतुलित रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ संभव।

धनु राशि –

बिजनेस और प्रॉपर्टी मामलों में लाभ। ऑफिस राजनीति से दूरी बनाएं। वाहन सुख मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ी कमजोर रह सकती है।

मकर राशि –

नए काम और जिम्मेदारियां मिलेंगी। पुराने निवेश से फायदा। सामाजिक संपर्क बढ़ेगा और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर।

कुंभ राशि –

काम में सफलता और मनोबल ऊंचा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें और गुस्से पर काबू रखें। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन, अप्रत्याशित लाभ के योग।

मीन राशि –

कमाई के साथ खर्च भी रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। सरकारी काम में प्रयास के बाद सफलता। लव लाइफ में मधुरता और उपहार मिलने के योग।

 

आज का राशिफल 13 अगस्त 2025: मिथुन, कन्या और कुंभ राशि को भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का राशिफल –

Today horoscope 13 august 2025: Gemini, virgo and aquarius are lucky, know the horoscope of all zodiac signs

Leave a Reply