ज्योति बब्बर – 14 अगस्त 2025 गुरुवार को चंद्रमा का गोचर भरणी नक्षत्र से मेष राशि में हो रहा है। मंगल की राशि में चंद्रमा के विराजमान होने से वसुमान योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा-सूर्य केंद्र योग और गुरु-शुक्र युति से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इन ग्रहयोगों के कारण कई राशियों को आज अप्रत्याशित लाभ और सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए खासतौर पर लाभदायक रहेगा, खासकर दोपहर के बाद। चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है, जिससे कार्यों में सफलता और कारोबार में प्रगति होगी। धातु और किराना व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा, लेकिन भावुकता और आवेश में लिए गए फैसले से बचें। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
वृषभ राशि –
शिक्षा, प्रतियोगिता और लव लाइफ के लिए आज का दिन अनुकूल है। पिता या पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है। पुरानी अधूरी इच्छा पूरी होगी। यात्रा और मनोरंजन पर धन खर्च हो सकता है। प्रेमी के साथ रोमांटिक डेट या घूमने की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि –
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। जोखिम भरे निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन धैर्य से स्थिति संभाल लेंगे। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा। कुछ अनिवार्य खर्च होंगे। शाम का समय परिवार और शॉपिंग में बीतेगा।
कर्क राशि –
आज आपके प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। संपत्ति संबंधी कोई बड़ा सौदा हो सकता है। लव लाइफ में खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि –
भाग्य भाव में चंद्रमा का संचार कम प्रयास में लाभ दिलाएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
कन्या राशि –
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव संभव है। पारिवारिक विषयों को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला और रचनात्मक कार्यों से पहचान बनेगी।
तुला राशि –
पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन सुख और लग्जरी आइटम्स का लाभ संभव है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। ऑफिस राजनीति से दूर रहें।
वृश्चिक राशि –
काम में सफलता और करियर में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों से तालमेल और उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि –
कार्य और निवेश से लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से मुनाफा संभव। जीवनसाथी से खास तोहफा मिल सकता है। छात्रों के लिए शिक्षा में प्रगति के योग। सेहत पर ध्यान दें।
मकर राशि –
स्वास्थ्य और दिनचर्या का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। नए काम की बजाय पुराने कार्य निपटाएं। प्रेम संबंधों में तनाव से बचें। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि –
बड़ी चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा।
मीन राशि –
खर्च अधिक रहेगा। काम के दबाव से थकान हो सकती है। सहकर्मियों से तनाव से बचें। विचारों और वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज का राशिफल 14 अगस्त 2025: मेष, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बृहस्पति-शुक्र युति का लाभ, जानें आज का राशिफल –
Today horoscope 14 august 2025: Aries, libra and aquarius people will get the benefit of jupiter-venus conjunction, know today rashifal