15 जुलाई 2025 आज चंद्रमा का गोचर कुंभ से मीन राशि में हो रहा है, जो चंद्र-मंगल दृष्टि संबंध बनाकर चंद्र-मंगल योग का निर्माण करेगा। इसके अतिरिक्त शुक्र चतुर्थ भाव में चंद्रमा से और मंगल से भी चतुर्थ भाव में संचार करेंगे, जिससे आज ग्रहों का अनोखा संयोग बन रहा है। इस शक्तिशाली ग्रह योग के प्रभाव से मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष राशि –
आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां रहेंगी। शरीर में थकान, मन में बेचैनी रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग है और दिन के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। निवेश फायदेमंद रहेगा और व्यापार में अच्छी कमाई के योग हैं।
वृषभ राशि –
ग्रहण योग के प्रभाव के कारण आज सावधानी बरतें। कोई नया काम शुरू करने से बचें। नौकरी में मानसिक तनाव हो सकता है। राजनीति, प्रबंधन या प्रशासनिक कार्यों में चतुराई से लाभ मिलेगा। पिता की सलाह मानना उपयोगी रहेगा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मिथुन राशि –
दिन अनुकूल रहेगा और किसी पुराने तनाव का समाधान मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और नई स्किल्स के माध्यम से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वाहन सुख मिलेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में लोगों से ज्यादा उम्मीद न रखें।
कर्क राशि –
आज का दिन मिश्रित फल देगा। मन में कुछ उलझनें रहेंगी लेकिन पूर्व में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा, हालांकि परिवार के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें।
सिंह राशि –
आज मन प्रसन्न रहेगा और कल्पनाशीलता में वृद्धि होगी। प्रिय मित्र से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और किसी लाभदायक सौदे में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि –
आज का दिन सामान्य रूप से लाभदायक रहेगा। कार्यकुशलता से सम्मान मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है। व्यापार में लाभ संभव है, हालांकि संपत्ति से जुड़ी डील में सावधानी बरतें। परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सेहत चिंता का विषय हो सकती है।
तुला राशि –
आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ जरूरी होगी। दोपहर बाद मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्च सामान्य रहेंगे।
वृश्चिक राशि –
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। व्यवसाय में प्रगति संभव है और वाणी पर संयम रखना लाभदायक रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अचानक कोई लाभ मिल सकता है। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि –
मेहनत और लगन से कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मांगलिक अवसरों में भाग लेने का योग है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक यात्राएं संभव हैं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
मकर राशि –
दिन लाभदायक रहेगा लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद सीमित सफलता मिल सकती है। रिश्तों में सोच-समझकर बात करें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। प्रेम संबंधों में थोड़े बहुत मतभेद हो सकते हैं, पर रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
कुंभ राशि –
आज चतुराई और कूटनीति से कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा शुभ और लाभकारी रहेगी।
मीन राशि –
आज का दिन सफलतादायक रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। भोजन और मनोरंजन का आनंद मिलेगा, हालांकि शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी है।
आज का राशिफल 15 जुलाई 2025: मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए चंद्र-मंगल योग लाएगा सौभाग्य, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 15 july 2025: Moon-mars yoga will bring good luck for gemini, cancer and libra, know the horoscope of all zodiac signs