16 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति विशेष संयोग बना रही है। आज चंद्रमा का गोचर पूरे दिन मीन राशि में रहेगा और पूर्वाभाद्रपद से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचरण करेगा। इस दौरान गुरु के साथ चंद्रमा केंद्र योग बनाएंगे, वहीं सूर्य का कर्क राशि में गोचर होकर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहा है। इन विशेष योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
आज दिन उलझनों और अतिरिक्त खर्चों से भरा हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और किसी पर अंधा विश्वास न करें। गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा लाभकारी रह सकती है, खासकर यदि आप प्रॉपर्टी या मेटल से संबंधित कार्य करते हैं।
वृषभ राशि –
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। पुराने कामों से फायदा मिलेगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बितेगा। निवेश से मुनाफा और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
मिथुन राशि –
गुरु और सूर्य के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और वाहन-सुख प्राप्त हो सकता है। आज मनोरंजन पर भी खर्च संभव है।
कर्क राशि –
आज मन में उलझन बनी रहेगी और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बड़े निर्णय टालें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद वरिष्ठों से सहायता मिल सकती है। धर्म-कर्म में भागीदारी शुभ रहेगी।
सिंह राशि –
लाभ के लिए गलत रास्ता न अपनाएं। आर्थिक प्रबंधन की जरूरत है। पिता की सेहत की चिंता रह सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।
कन्या राशि –
आज का दिन अनुकूल रहेगा और कई यादगार मौके मिल सकते हैं। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रबंधन और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में अचानक वृद्धि संभव है।
तुला राशि –
मेहनत का फल मिलेगा और करियर में प्रगति के संकेत हैं। सूर्य का दशम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। मित्रों और शुभचिंतकों से सहयोग मिलेगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी।
वृश्चिक राशि –
दिन खर्चीला रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावुकता से बचें और बातों में स्पष्टता रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बाहरी भोजन से बचना फायदेमंद रहेगा।
धनु राशि –
दिन अनुकूल रहेगा लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन बहस से बचें। सेल्स व मार्केटिंग में प्रयास से डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। निजी चीजों पर खर्च होगा।
मकर राशि –
आज रचनात्मकता और कुशलता से लाभ होगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं और पिता से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता संभव है। शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि –
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आय में वृद्धि और पुराने निवेश से लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामले सुलझेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।
मीन राशि –
आज दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। चंद्र-शनि युति के कारण विषयोग बन रहा है, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। दोपहर के बाद स्थितियां बेहतर होंगी। चिकित्सा, शोध या दीर्घकालीन निवेश से लाभ हो सकता है। किसी पर अंधा भरोसा न करें।
आज का राशिफल 16 जुलाई 2025: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल –
Today horoscope 16 july 2025: Taurus, gemini and virgo will get the support of luck, know today horoscope of all zodiac signs