You are currently viewing आज का राशिफल 18 अगस्त 2025: कला योग से कर्क, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता – Today horoscope 18 August 2025: Cancer, libra and aquarius will get tremendous financial benefits due to kala yoga, will get great success in career
आज का राशिफल 18 अगस्त 2025: कला योग से कर्क, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता - Today horoscope 18 August 2025: Cancer, libra and aquarius will get tremendous financial benefits due to kala yoga, will get great success in career

आज का राशिफल 18 अगस्त 2025: कला योग से कर्क, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता – Today horoscope 18 August 2025: Cancer, libra and aquarius will get tremendous financial benefits due to kala yoga, will get great success in career

ज्योति बब्बर – 18 अगस्त 2025, सोमवार को चंद्रमा का गोचर वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में होगा। इस परिवर्तन के साथ चंद्रमा और शुक्र की युति से कला योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही आज के दिन गजकेसरी योग, त्रिग्रह योग, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन सभी स्थितियों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जानिए आज किस राशि के जातकों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सतर्कता।

मेष राशि –

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। गलतियों से सीखने का प्रयास करें और फिजूलखर्ची से बचें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक राहत देगा। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में ही लाभ के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। नई योजनाएं सफल होंगी और आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन राशि –

मिथुन राशि के लिए आज का दिन संयम और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है। कामकाज में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। अपेक्षित परिणामों के लिए संघर्ष करना होगा। हालांकि आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें और खानपान संतुलित रखें। यह समय खुद को समझने और संवारने के लिए उपयुक्त है।

कर्क राशि –

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। ऊर्जा और आत्मबल से भरपूर रहेंगे। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल है। कोई नया प्रोजेक्ट या योजना शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।

सिंह राशि –

सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहना चाहिए। आमदनी में उतार-चढ़ाव रहेगा और फिजूलखर्ची से नुकसान हो सकता है। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर तरक्की पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। संपत्ति विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन में सुखद समय बीतेगा।

कन्या राशि –

कन्या राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। भावनात्मक असंतुलन कार्यों पर असर डाल सकता है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अवसरों पर विचार कर सकते हैं। आत्मविश्वास और संयम बनाए रखें। माता-पिता का ध्यान रखें।

तुला राशि –

तुला राशि वालों को आज कामकाज में अच्छी सफलता मिलने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा और नए विचारों से प्रेरणा मिलेगी। हालांकि पारिवारिक मामलों में कुछ उलझनें रह सकती हैं, जिन्हें संवाद से सुलझाना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद रहेगा। कारोबार में लाभ और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और पार्टनर के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि –

धनु राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। धोखाधड़ी की आशंका है, खासतौर से नए निवेशों में। कारोबारियों को किसी प्रोजेक्ट में नुकसान झेलना पड़ सकता है। कामकाज के अतिरिक्त पारिवारिक मामलों में भी सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, विशेष रूप से हृदय रोग और बीपी वाले जातकों को।

मकर राशि –

मकर राशि के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रह सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर होगा। पुराने कार्यों पर ध्यान दें और धैर्य रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के जातकों को आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी और आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि –

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते तय हो सकते हैं। परिवार में आनंद और सौहार्द बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर की सजावट या कोई नया सामान खरीदने का भी विचार कर सकते हैं।

 

आज का राशिफल 18 अगस्त 2025: कला योग से कर्क, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता –

Today horoscope 18 August 2025: Cancer, libra and aquarius will get tremendous financial benefits due to kala yoga, will get great success in career

Leave a Reply