18 जुलाई 2025 का राशिफल आज कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और सुनफा योग बना रहे हैं। साथ ही सूर्य और बुध की युति से बन रहा बुधादित्य योग भी सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसका लाभ विशेष रूप से मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह और लाभदायक रहेगा। पारिवारिक विवाद का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पुराने परिचित से सहायता मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। कामकाज में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। यात्राओं में सतर्क रहें। विपरीतलिंगी सहयोगियों से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द रहेगा। कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों को आज करियर में प्रगति के मौके मिलेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। परिवार के साथ सुकून भरे पल मिलेंगे। माता और मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। कोई लंबित इच्छा पूरी हो सकती है।
सिंह राशि –
सिंह राशि के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे लेकिन मेहनत जरूरी है। अचानक परिस्थितियों से योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें। शाम का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों को आज संयम की आवश्यकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। गुस्से के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
तुला राशि –
तुला राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दिन भर ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अच्छे रिटर्न्स मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता संभव है। व्यवसाय में लाभ और नई डील मिल सकती है। खानपान संतुलित रखें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी।
धनु राशि –
धनु राशि के लोगों को आज कार्य में बदलाव और नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेमी से विवाद की आशंका है। आज मनोरंजन और शौक पूरे कर सकते हैं।
मकर राशि –
मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में समाधानकारी बदलाव होंगे। कार्य में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा संभव है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को आज संपत्ति या व्यवसाय से संबंधित सौदे में लाभ मिल सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में विवाद से बचें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों को आज जीवन में समृद्धि और सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। शिक्षा में सफलता के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा।
आज का राशिफल 18 जुलाई 2025: मेष, मिथुन और तुला राशि को शुभ योग का मिलेगा लाभ, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता –
Today horoscope 18 july 2025: Aries, gemini and libra will get the benefit of auspicious yoga, will get success in many areas