You are currently viewing आज का राशिफल 22 जुलाई 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक आज राजयोग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें किन राशियों के लिए दिन रहेगा मंगलकारी – Today horoscope 22 july 2025: Taurus, cancer and libra people will get auspicious benefits from rajyoga today, known for which zodiac signs the day will be auspicious
आज का राशिफल 22 जुलाई 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक आज राजयोग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें किन राशियों के लिए दिन रहेगा मंगलकारी - Today horoscope 22 july 2025: Taurus, cancer and libra people will get auspicious benefits from rajyoga today, known for which zodiac signs the day will be auspicious

आज का राशिफल 22 जुलाई 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक आज राजयोग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें किन राशियों के लिए दिन रहेगा मंगलकारी – Today horoscope 22 july 2025: Taurus, cancer and libra people will get auspicious benefits from rajyoga today, known for which zodiac signs the day will be auspicious

22 जुलाई 2025 का दिन कई राशियों के लिए विशेष रहेगा। आज चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र से गोचर करेगा। साथ ही मिथुन में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। वहीं, सूर्य और बुध की युति कर्क राशि में बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। इन शुभ योगों के प्रभाव से वृषभ, कर्क और तुला सहित कई राशियों को लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि –

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और संयम से सफलता मिलेगी। अधिकारी प्रसन्न होंगे, भले ही प्रशंसा न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों से लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जोखिम से बचें, चोट लग सकती है।

वृषभ राशि –

आज का दिन लाभदायक रहेगा। जोश और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी और कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि –

बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपको अपने संपर्कों से फायदा होगा। कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि –

आज का दिन मान-सम्मान और लाभ का रहेगा। कार्य में सराहना मिलेगी। चंद्रमा के प्रभाव से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में नई योजनाएं कारगर रहेंगी।

सिंह राशि –

आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहें। खर्च नियंत्रित रखें। आज कोई नया काम शुरू न करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ होगा।

कन्या राशि –

बुद्धि और विवेक से लाभ मिलेगा। कला और तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। वाणी में मधुरता रखें।

तुला राशि –

आज मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के योग हैं। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ खास समय बिता सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि –

पेंडिंग काम निपटेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। वाणी संयमित रखें। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा। यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि –

गजकेसरी योग से लाभ मिलेगा। संयम से काम लें। व्यापार में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

मकर राशि –

बेहतर प्रबंधन से सफलता मिलेगी। मेहनत से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बिजली और धातु से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। लव लाइफ सुखद रहेगी।

कुंभराशि

घर में शुभ कार्य हो सकता है। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में नई डील या मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। विदेश से संबंधित काम में सफलता संभव है। विवाद से बचें।

मीन राशि –

गजकेसरी योग से आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकारी काम सफल होंगे। संबंधियों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। दीर्घकालीन निवेश लाभकारी रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।

 

आज का राशिफल 22 जुलाई 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक आज राजयोग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें किन राशियों के लिए दिन रहेगा मंगलकारी – Today horoscope 22 july 2025: Taurus, cancer and libra people will get auspicious benefits from rajyoga today, known for which zodiac signs the day will be auspicious

Leave a Reply