ज्योति बब्बर – आज 25 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक और लाभकारी संकेत लेकर आया है। चंद्रमा का गोचर आज सिंह से कन्या राशि में होने जा रहा है। इस परिवर्तन के साथ सूर्य का चंद्रमा से द्वादश भाव में होना अनफा योग का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आज सिद्ध योग और गजकेसरी योग भी बन रहे हैं, जो दिन को और भी शुभ बना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल क्या कहता है।
मेष राशि –
आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। वरिष्ठ पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा और आप अपनी बुद्धि से स्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे।
वृषभ राशि –
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। आप बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ सकते हैं, हालांकि शुरुआत में असहज महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि –
आज कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। आपके पसंदीदा कार्य मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त में सावधानी बरतें। आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उपलब्धि भरा रहेगा।
कर्क राशि –
आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुछ कार्यों में लापरवाही दिक्कत पैदा कर सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ संभव है।
सिंह राशि –
सेहत के लिहाज से दिन मिश्रित रह सकता है। शारीरिक दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। किसी की राय पर आंख बंद कर भरोसा न करें। सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता की बातों को गंभीरता से सुनना लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से संतुलन बना रहेगा।
कन्या राशि –
आज आप साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सैलरी में इजाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बाधाएं दूर होंगी। हालांकि कुछ लोग आपकी भलाई को स्वार्थ समझ सकते हैं।
तुला राशि –
विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पुराने दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नए लोगों पर पूरी तरह भरोसा न करें।
वृश्चिक राशि –
आज का दिन शिक्षा और आध्यात्मिकता के प्रति रुचि बढ़ाएगा। वैवाहिक जीवन में सुधार संभव है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन धन के मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा।
धनु राशि –
परिवार में किसी समस्या को धैर्य से हल करें। किसी काम को टालना परेशानी का कारण बन सकता है। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। आज कोई विशेष वस्तु मिल सकती है जो आपको प्रसन्नता देगी।
मकर राशि –
आज सरकारी नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में लाभ संभव है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कुंभ राशि –
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। दिखावे से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखने में सफल रहेंगे। पारिवारिक खुशखबरी मिलने की संभावना है।
मीन राशि –
आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी का असर दिखाई देगा। एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। परिवार और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सहयोग मिलेगा। क्रिएटिव लोगों को नई पहचान मिलने के योग हैं।
आज का राशिफल 25 अगस्त 2025 वृषभ, मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगा अनफा योग का लाभ, मिलेगी मनचाही सफलता और सर्वांगीण उन्नति –
Today horoscope 25 august 2025 Taurus, gemini and pisces will get the benefits of anapha yoga, will get desired success and all-round progress