आज 26 जून 2025 को चंद्रमा का गोचर मिथुन से निकलकर कर्क राशि में हो रहा है। यह गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जिसके चलते मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु के बीच गजकेसरी योग बन रहा है। साथ ही, सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग भी बन रहा है। इन विशेष ग्रह योगों के चलते मेष से मीन तक सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि –
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। कारोबार में लाभ के योग हैं और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। किसी आनंददायक सूचना की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, आलस्य से बचें और विरोधियों से सतर्क रहें।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। विरोधी आपकी तरक्की से परेशान रहेंगे। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे लव लाइफ भी बेहतर होगी।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कला-कौशल में वृद्धि होगी और अनोखे प्रयास लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आप लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। दिखावे से बचें और संभलकर बोलें। आय में वृद्धि और विदेशी व्यापार से लाभ के योग हैं, लेकिन बजट प्लानिंग जरूरी होगी।
सिंह राशि –
सिंह राशि को मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और तकनीकी क्षेत्र में अनुभव बढ़ेगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभकारी है। अधिकारी समर्थन देंगे और कुछ छिपी प्रतिभा सामने आएगी। दीर्घकालिक योजनाएं शुरू हो सकती हैं और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
तुला राशि –
तुला राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बुद्धि और अनुभव से लाभ होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन प्रेम और सामंजस्य से भरपूर रहेगा। परिवार और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ और परिवार में शुभ कार्य का योग है। अनपेक्षित लाभ भी मिल सकता है।
धनु राशि –
धनु राशि के लिए मान-सम्मान में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। टीम वर्क सफल रहेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। लव लाइफ में तनाव दूर हो सकता है।
मकर राशि –
मकर राशि को मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। अनचाहे खर्च संभव हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसले लें। भाई-बहनों से संबंधों में तालमेल बनाए रखें।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि वालों को तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ होगा। शोध और आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहयोग करेंगे और मित्रों से भी लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित काम में सफलता मिलेगी।
मीन राशि –
मीन राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। दबी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और धार्मिक रुचियों में वृद्धि होगी।
आज का राशिफल 26 जून 2025: मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा वेशी योग का शुभ लाभ, जानें आज का अपना राशिफल –
Today horoscope 26 june 2025: Aries, gemini and libra will get the auspicious benefits of veshi yoga, know your horoscope today