You are currently viewing आज का राशिफल 27 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी पर मेष, मिथुन और तुला को राजयोग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 27 august 2025: Aries, gemini and libra benefit from rajyoga on ganesh chaturthi, know the horoscope of all zodiac signs
आज का राशिफल 27 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी पर मेष, मिथुन और तुला को राजयोग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 27 august 2025: Aries, gemini and libra benefit from rajyoga on ganesh chaturthi, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 27 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी पर मेष, मिथुन और तुला को राजयोग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 27 august 2025: Aries, gemini and libra benefit from rajyoga on ganesh chaturthi, know the horoscope of all zodiac signs

ज्योति बब्बर – आज 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का शुभ पर्व है, और इस पावन दिन पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ खास योगों का निर्माण कर रही है। चंद्रमा का गोचर आज चित्रा नक्षत्र में कन्या से तुला राशि में होगा। इस परिवर्तन से चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग बन रहा है, जो कि एक राजयोग तुल्य फल प्रदान करता है। इसके साथ ही चंद्र-मंगल और चंद्र-गुरु की युति कई राशियों के लिए आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक क्षेत्र में शुभ समाचार और लाभ लेकर आ रही है। विशेष रूप से मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को आज का दिन खास लाभ देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि –

गणेश चतुर्थी पर मेष राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। छठे भाव में चंद्र-मंगल की युति अप्रत्याशित लाभ के संकेत दे रही है। विरोधियों पर विजय मिलेगी और साहसिक निर्णय आज फलदायी होंगे। मित्रों और संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और यदि कोई नई योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा।

वृषभ राशि –

आज का दिन वृषभ राशि के लिए शिक्षा, प्रेम और आर्थिक मामलों में सफलताओं से भरा रहेगा। पंचम भाव में चंद्र-मंगल योग के कारण विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ और वाहन सुख की प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मिथुन राशि –

मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी और पारिवारिक समय आनंददायक रहेगा। मित्रों और संबंधियों से मुलाकात संभव है। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

कर्क राशि –

कर्क राशि के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। पारिवारिक तालमेल बना रहेगा और संतान को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। चंद्र-मंगल योग आपकी आय में वृद्धि और रुके हुए कार्यों की पूर्ति का संकेत दे रहा है।

सिंह राशि –

सिंह राशि के लिए आज का दिन प्रभाव और लाभ बढ़ाने वाला रहेगा। सूर्यदेव की स्थिति शुभ लाभ का संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़े मतभेद संभव हैं।

कन्या राशि –

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बुद्धि अच्छी चलेगी और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी जाती है। आज संयमित वाणी और व्यवहार से आप लाभ में रहेंगे। पूर्व में किया गया निवेश आज लाभ देगा।

तुला राशि –

तुला राशि के लिए आज का दिन व्यवसाय और साझेदारी के लिहाज से फायदेमंद है। सामाजिक रूप से भी आप सक्रिय रहेंगे और मित्रों से मिलना-जुलना होगा। प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज अपनी निजी बातों को बाहरी लोगों से साझा करने से बचें।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के जातकों को आज जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी शुभ आयोजन में भागीदारी का मौका मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें ताकि किसी गलतफहमी से रिश्ते प्रभावित न हों।

धनु राशि –

धनु राशि के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और लाभ लेकर आएगा। बौद्धिक क्षमता और संवाद कौशल से आप लाभ कमाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वाहन सुख और प्रेम संबंधों में अनुकूलता का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा।

मकर राशि –

मकर राशि के लिए दिन शांतिपूर्ण और सुकून देने वाला रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। नई जान-पहचान और संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। व्यवसायिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें। सहयोगियों से समर्थन मिलेगा और मनपसंद भोजन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के लिए आज का दिन शुभ समाचार और पारिवारिक तालमेल का रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कोई धार्मिक या सामाजिक कार्य में भागीदारी संभव है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में भावुकता नहीं, व्यवहारिकता दिखाना लाभदायक होगा।

मीन राशि –

मीन राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ तालमेल बना रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से असहमति हो सकती है, लेकिन धैर्य और चतुराई से संभाल लेंगे। अनपेक्षित रूप से धन लाभ का योग बन रहा है।

 

आज का राशिफल 27 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी पर मेष, मिथुन और तुला को राजयोग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –

Today horoscope 27 august 2025: Aries, gemini and libra benefit from rajyoga on ganesh chaturthi, know the horoscope of all zodiac signs

Leave a Reply