You are currently viewing धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा – Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora
धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा - Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora

धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा – Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ।

इस धार्मिक जत्थे को विधायक रमन अरोड़ा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भक्त इस बस के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब में नमस्तक होने के उपरांत माँ श्री नैना देवी दरबार, श्री मां चितपूर्णी दरबार, श्री ज्वाला देवी दरबार में पूजा-अर्चना के साथ नतमस्तक हो कर जालंधर बुधवार शाम को वापिस पहुंचेंगे।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहां तीर्थ यात्रा पर जाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमेशा बना रहता है। तीर्थ स्थानों पर भक्तों के नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है। तीर्थों स्थानों को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इसी वजह से तीर्थ स्थल पर जाने से हमारे मन को शांति मिलती है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तीर्थ यात्रा जरूर करनी चाहिए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व बताया गया है।

आमतौर पर लोग तीर्थ यात्रा को धर्म और दान-पुण्य से जोड़कर देखते हैं, लेकिन तीर्थों यात्रा के कई फायदे हमारे परिवार को मिलते हैं।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा स्कीम सराहनीय है।

इस दौरान श्रद्धालुओं को पंजाब सरकार द्वारा सुविधा कीट भी दी गई।

 

धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा –

Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora

Leave a Reply