You are currently viewing जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड, MLA अरेस्ट – Vigilance raid at MLA raman arora house in jalandhar, MLA arrested
जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड, MLA अरेस्ट - Vigilance raid at MLA raman arora house in jalandhar, MLA arrested

जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड, MLA अरेस्ट – Vigilance raid at MLA raman arora house in jalandhar, MLA arrested

राजकुमार – पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने ही विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक रमन अरोड़ा के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए। इसके बाद उनसे पैसे लेकर इन मामलों को रफा-दफा करवाया जाता था। यह पूरा मामला भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़ा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विधायक अरोड़ा की सरकारी सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिससे पहले से ही उन पर सवाल उठने लगे थे।

AAP के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने जानकारी दी कि रमन अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, और अब उनके एक नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस जांच में एक अन्य नेता का नाम भी सामने आया है और संभावना है कि जल्द ही उस पर भी कार्रवाई हो सकती है।

 

जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड, MLA अरेस्ट –

Vigilance raid at MLA raman arora house in jalandhar, MLA arrested

Leave a Reply