You are currently viewing जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश – Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश - Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश – Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol

बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरी थाना क्षेत्र के बेला गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस सवा दो बीघा ज़मीन के मामले ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष खेत में जुताई करने पहुंचा। इस झड़प में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन लोग आग से झुलस गए हैं।

पूर्व मुखिया टेकन झा ने जानकारी दी कि वर्ष 1961 और 1972 में समस्तीपुर न्यायालय ने उक्त जमीन को लेकर उनके पक्ष में निर्णय सुनाया था। इसके बावजूद, जमीन पर कार्य नहीं हो सका और विवाद बना रहा। शुक्रवार को जब नीतीश झा अपने परिजनों के साथ खेत में जुताई करने पहुंचे तो चंद्र मोहन झा और इंद्र मोहन झा ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट और गोलीबारी में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, खेत में खड़ा एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश –

Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol

Leave a Reply