You are currently viewing योगी आदित्यनाथ ने संभल में 659 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कल्कि अवतार स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा – Yogi adityanath inaugurates projects worth 659 crore in sambhal, announced the renovation of kalki avatar sthal
योगी आदित्यनाथ ने संभल में 659 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कल्कि अवतार स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा - Yogi adityanath inaugurates projects worth 659 crore in sambhal, announced the renovation of kalki avatar sthal

योगी आदित्यनाथ ने संभल में 659 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कल्कि अवतार स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा – Yogi adityanath inaugurates projects worth 659 crore in sambhal, announced the renovation of kalki avatar sthal

संदीप – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल हिंसा के बाद पहली बार जिले का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने न केवल 659 करोड़ रुपये की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, बल्कि एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए हिंदू धार्मिक विरासत के संरक्षण, राजनीतिक विरोधियों पर हमले और संभल के विकास की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताया और कहा कि यह वह भूमि है जहां भगवान विष्णु के 10वें अवतार, कल्कि अवतार का आगमन होगा। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण, स्कंद पुराण और विष्णु पुराण का उल्लेख करते हुए कहा कि पुराणों में भी संभल का विशेष महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में एक समय 68 तीर्थ स्थल, 19 पावन कूप और 24 व 84 कोस परिक्रमा मार्ग हुआ करते थे, जिन्हें विदेशी आक्रांताओं ने नष्ट कर दिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक अन्याय को कुत्सित चेष्टा बताते हुए कहा कि अब उनकी सरकार इन सभी तीर्थों और कूपों का पुनरोद्धार करेगी।

उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए कहा, जिस तरह उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, उसी तरह हमारी सरकार संभल के धार्मिक स्थलों को भी पुनर्जीवित करेगी।

सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संभल में हुए सामूहिक हत्याकांड के पीछे इन दलों का हाथ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हत्याएं कराईं, जबकि सपा ने हत्यारों को बचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, अगर उस समय के सच को उजागर कर दिया जाता, तो उनके वोट बैंक खिसक जाते। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते, हम भारत की विरासत की रक्षा के लिए आए हैं।

संभल हिंसा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे और अराजकता आम बात थी, लेकिन अब कानून का राज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सिर्फ दंगाई ही असुरक्षित हैं, बाकी प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, जो भारत और सनातन धर्म को अपवित्र करने की कोशिश करेंगे, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में दोहराया कि संभल के विकास को रोकने वालों को अब कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने वादा किया कि संभल का ऐतिहासिक गौरव लौटाया जाएगा और यहां के धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को उनका पुराना स्वरूप वापस मिलेगा।

 

योगी आदित्यनाथ ने संभल में 659 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कल्कि अवतार स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा –

Yogi adityanath inaugurates projects worth 659 crore in sambhal, announced the renovation of kalki avatar sthal

Leave a Reply