You are currently viewing योगी सरकार का अपराधियों पर सख्त एक्शन, पुलिस ने मुठभेड़ों में 9,000 से अधिक अपराधियों के पैर में मारी गोली – Yogi government takes strict action against criminals, police shot more than 9,000 criminals in the leg in encounters
योगी सरकार का अपराधियों पर सख्त एक्शन, पुलिस ने मुठभेड़ों में 9,000 से अधिक अपराधियों के पैर में मारी गोली - Yogi government takes strict action against criminals, police shot more than 9,000 criminals in the leg in encounters

योगी सरकार का अपराधियों पर सख्त एक्शन, पुलिस ने मुठभेड़ों में 9,000 से अधिक अपराधियों के पैर में मारी गोली – Yogi government takes strict action against criminals, police shot more than 9,000 criminals in the leg in encounters

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिला है। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और यूपी पुलिस की सख्त कार्रवाई ने न केवल देश में, बल्कि विदेशी मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी हैं।

2017 से अब तक, यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने जानकारी दी कि राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर कुल 14,973 मुठभेड़ और कार्रवाई की गईं। इन अभियानों के दौरान 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि 9,467 अपराधियों को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी। इसके अलावा, 238 अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा था या तो अपराध छोड़ो या उत्तर प्रदेश छोड़ो। इसके तहत उठाए गए सख्त कदमों ने कानून व्यवस्था को नई दिशा दी।

प्रदेश की पुलिस को अत्याधुनिक हथियार, आधुनिक प्रशिक्षण, और बेहतर संसाधनों से लैस किया गया। साथ ही, पुलिस बल के मनोबल को भी सशक्त किया गया। नतीजतन, आज उत्तर प्रदेश को देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जा रहा है।

प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़ोन में की गई, जहां पुलिस ने 7,969 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2,911 अपराधी मुठभेड़ में घायल हुए। इसी तरह आगरा ज़ोन में 5,529 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 741 घायल हुए। बरेली ज़ोन में पुलिस ने 4,383 अपराधियों को पकड़ा, जिनमें से 921 घायल हुए। वाराणसी ज़ोन में 2,029 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और 620 को मुठभेड़ में गोली लगी।

डीजीपी के अनुसार, कमिश्नरेट सिस्टम में सबसे अधिक कार्रवाई गौतमबुद्धनगर में दर्ज की गई, जहां 1,983 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 1,180 घायल हुए। गाजियाबाद कमिश्नरेट में 1,133 गिरफ्तार हुए और 686 घायल हुए, जबकि आगरा कमिश्नरेट में 1,060 अपराधियों की गिरफ्तारी और 271 के घायल होने की पुष्टि हुई।

 

योगी सरकार का अपराधियों पर सख्त एक्शन, पुलिस ने मुठभेड़ों में 9,000 से अधिक अपराधियों के पैर में मारी गोली –

Yogi government takes strict action against criminals, police shot more than 9,000 criminals in the leg in encounters

Leave a Reply