You are currently viewing पंजाब की दिव्यांग क्रिकेट टीम का हुआ चयन

पंजाब की दिव्यांग क्रिकेट टीम का हुआ चयन

पंजाब की दिव्यांग क्रिकेट टीम का हुआ चयन

जालंधर  (गौरव हांडा ): सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक लखनऊ में हो रहा है, जिसके लिए पंजाब दिव्यांग टीम का चयन किया गया। पंजाब प्रेसिडेंट श्री अरुण अरोड़ा जी ने बताया पंजाब टीम की और से जसमेल सिंह कप्तान ,सोनी सहोता उप कप्तान, अवतार सिंह ,विजय कुमार ,देवदत्त ,अजय बुराड़ी , अमरीक सिंह, सलीम खान, गुरजंट सिंह ,गुरप्रीत सिंह, सम्राट शर्मा, बूटा राम, मनप्रीत सिंह ,मोनू मलूका एवं मंगल सिंह टीम सेक्रेटरी मुख्तार सिंह सहायक कोच चुने गए।

प्रधान अरुण अरोड़ा ने बताया इस बार हमारी टीम बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करेगी और इस बार पंजाब टीम टूर्नामेंट जीत कर ही पंजाब लौटेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब टीम को बड़े-बड़े स्पॉन्सरों की जरूरत है ताकि पंजाब की दिव्यांग क्रिकेट को आगे ला सकें और पंजाब में एक बड़ी दिव्यांग क्रिकेट की कराई जा सके।

About The Author

Leave a Reply