You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के. कामराज की तारीफ, बताया उन्हें प्रेरणा का स्रोत – Prime minister narendra modi praised congress leader K. kamaraj, called him a source of inspiration
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के. कामराज की तारीफ, बताया उन्हें प्रेरणा का स्रोत - Prime minister narendra modi praised congress leader K. kamaraj, called him a source of inspiration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के. कामराज की तारीफ, बताया उन्हें प्रेरणा का स्रोत – Prime minister narendra modi praised congress leader K. kamaraj, called him a source of inspiration

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कामराज का जीवन उच्च आदर्शों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा मैं के. कामराज को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा रहे कामराज ने आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में अनमोल नेतृत्व प्रदान किया। उनके उच्च आदर्श और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कामराज को ‘किंगमेकर’ कहा जाता था क्योंकि उन्होंने न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति निष्ठा आज भी नेताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। के. कामराज का पूरा नाम कुमारस्वामी कामराज था। उनका जन्म 15 जुलाई 1903 को तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ था। वे 1952 से 1954 और फिर 1969 से 1975 तक लोकसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा, वे 1954 से 1967 तक मद्रास विधानसभा के सदस्य भी रहे।

मुख्यमंत्री रहते हुए के. कामराज ने राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने मिड-डे मील योजना की शुरुआत की, जिससे लाखों बच्चों को स्कूल जाने की प्रेरणा मिली। उनके इस योगदान को आज भी पूरे देश में सराहा जाता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के. कामराज की तारीफ, बताया उन्हें प्रेरणा का स्रोत –

Prime minister narendra modi praised congress leader K. kamaraj, called him a source of inspiration

About The Author

Leave a Reply