You are currently viewing पी.एम. विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के योग्य उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण का अवसर

पी.एम. विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के योग्य उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण का अवसर

पी.एम. विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के योग्य उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण का अवसर

योग्य उम्मीदवारों की पहचान, जागरूकता, पंजीकरण एवं काउंसलिंग संबंधी प्रगति का लिया जायजा

जालंधर, 6 अक्तूबर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले में पी.एम. विकास योजना को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत योग्य अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों की पहचान, उन्हें योजना से जोड़ने, पंजीकरण तथा काउंसलिंग संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स/प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करके प्रशिक्षण प्रोग्राम निर्धारित समय के अनुसार शुरू करवाने के निर्देश दिए गए। ट्रेनरों तथा सहायक स्टाफ की आवश्यकतानुसार तैनाती, निर्धारित मानदंडों का पालन तथा योग्य लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता गतिविधियां सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कपूरथला रोड, लेदर कॉम्प्लेक्स, जालंधर में करवाया जाएगा तथा कोर्स की अवधि 4 महीने होगी। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/+2, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है तथा प्रशिक्षण के दौरान न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण का अवसर केवल अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित योग्य उम्मीदवारों के लिए है।

योग्य उम्मीदवारों को योजना के अधीन मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत 6,000 रुपये वजीफा तथा नौकरी में शामिल होने के बाद 4,000 रुपये प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म https://forms.gle/sVh8GkgVJ3u9JkLT6 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक अधिक जानकारी के लिए स्थानीय जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, जालंधर स्थित जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो के कमरा नंबर 320 पर या संपर्क नंबर 70875-19281 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर सूरज कलेर, ब्लॉक थीमैटिक मैनेजर मनदीप कौर तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply