दुखद खबर: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता जी का निधन, कुछ समय पहले पिता को भी खो चुके हैं
जालंधर से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर की माता जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
गौरतलब है कि मेयर वनीत धीर इससे पहले अपने पिता को भी खो चुके हैं। पिता के निधन के बाद परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता जी के निधन ने परिवार को एक और गहरा सदमा दे दिया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वनीत धीर जालंधर के मौजूदा मेयर हैं और जनवरी 2025 में इस पद पर निर्वाचित हुए थे। वे शहर की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
माता जी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
JPB NEWS 24 CHANNEL परिवार की ओर से भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। 🙏🕯️