3 जुलाई 2025 को चंद्रमा का गोचर कन्या राशि से तुला राशि में होगा। साथ ही, चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और अमला योग का शुभ संयोग बनेगा। इस खगोलीय स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन धन संपत्ति के लिहाज से लाभकारी रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है और अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। दांपत्य जीवन में चली आ रही कड़वाहट समाप्त हो सकती है। पिता और सामाजिक संपर्कों से भी लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि –
आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा और बिजनेस में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में यात्रा के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि –
गुरु की उपस्थिति से प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और शिक्षा में सफलता के योग हैं।
कर्क राशि –
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं और ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और रचनात्मकता का उपयोग फायदेमंद रहेगा। अकाउंट से जुड़े लोग खास लाभ पाएंगे।
सिंह राशि –
मंगल और केतु की युति के कारण जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाएं। मेहनत से ही लाभ मिलेगा। छिपी प्रतिभा उभर सकती है। तकनीकी ज्ञान से लाभ संभव है। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि –
सेहत को लेकर सतर्क रहें। कार्यस्थल पर सोच-समझकर ही बात करें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना जरूरी है। जल से संबंधित कारोबार में लाभ मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
तुला राशि –
आज किसी चाहत के पूरी होने के योग हैं। साझेदारी में लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार संग समय अच्छा बीतेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
मानसिक तनाव रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सावधान रहें। निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी होगा। तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को फायदा होगा। छात्रो को सफलता के संकेत हैं।
धनु राशि –
लाभदायक दिन है। नौकरी में अच्छा अवसर मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। राजनीति में पदोन्नति संभव है। व्यापार में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि –
भाग्य का साथ मिलेगा। वाहन सुख और प्रॉपर्टी निवेश के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे होंगे और भाईयों से मदद मिलेगी। किसी की सहायता के लिए समय निकालना पड़ सकता है।
कुंभ राशि –
बिजनेस में मुनाफा होगा लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। भाई-बहनों संग समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी संग घूमने का प्लान बन सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।
मीन राशि –
सेहत अच्छी रहेगी। भावुकता हावी रह सकती है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
3 जुलाई 2025 राशिफल: मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को मिलेगा लाभ, अमला योग से मिलेगा फायदा –
3 July 2025 horoscope: Aries, cancer and aquarius people will get benefits, will get benefit from amla yoga