Skip to main content

JPB News 24

गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

0
20260715_184727

जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

जालंधर के राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड में परम पूजनीय गुरु मां देवी रानी जी के ब्रह्मलीन होने पर आयोजित चालीसवें का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर गुरु मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत भजन मनी भैया एंड पार्टी द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त संगत द्वारा सामूहिक रूप से श्री दुर्गा स्तुति पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सभी सेवादारों और संगत का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख सेवादारों में सतीश बब्बर, जतिन बब्बर, ज्योति बब्बर, मनमोहन अरोड़ा, अभिमन्यु, कृष्णलाल अरोड़ा, नवीन बब्बर, कविता बब्बर एवं कमलेश सहित सभी संगत ने तन, मन और धन से सेवा कर आयोजन को सफल बनाया।

मंदिर प्रबंधन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए गुरु मां देवी रानी जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, सेवा तथा श्रद्धा का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *