राजकुमार – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए भारत की 15 सदस्यीय T20 टीम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को घोषित यह टीम न सिर्फ एशिया कप के लिए, बल्कि आगामी ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी भारतीय रणनीति का संकेत मानी जा रही है।
टीम का ऐलान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में किया गया। चयन से पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में चयन समिति की अहम बैठक हुई थी।
टीम चयन में कई चौंकाने वाले फैसले सामने आए हैं। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को अनदेखा किया गया, जबकि कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है जिनका प्रदर्शन अपेक्षाओं से कमतर रहा।
शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी टीम में शामिल हैं। श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को अंतिम टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, खराब फॉर्म के बावजूद रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है। यशस्वी जायसवाल को पाँच रिज़र्व खिलाड़ियों में रखा गया है।
भारतीय टीम की पूरी सूची – एशिया कप 2025
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू, सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2 दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर –
Asia cup 2025 team india announced, 2 veteran players out of the team