You are currently viewing बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, मिलेगी विशेष कृपा, जानें क्या चढ़ाएं और कौन से उपाय देंगे लाभ – Worship ganesha on wednesday, you will get special blessings, know what to offer and which remedies will give you benefits
बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, मिलेगी विशेष कृपा, जानें क्या चढ़ाएं और कौन से उपाय देंगे लाभ - Worship ganesha on wednesday, you will get special blessings, know what to offer and which remedies will give you benefits

बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, मिलेगी विशेष कृपा, जानें क्या चढ़ाएं और कौन से उपाय देंगे लाभ – Worship ganesha on wednesday, you will get special blessings, know what to offer and which remedies will give you benefits

ज्योति बब्बर – बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि बुधवार को जो भी भक्त गणेशजी की सच्चे मन से पूजा करता है, उसके कार्यों में कोई विघ्न नहीं आता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह दिन खासतौर पर उन भक्तों के लिए उत्तम है जो अपने जीवन में संकटों से मुक्ति, आर्थिक उन्नति, और बुध ग्रह के दोष को दूर करना चाहते हैं।

गणेशजी को बुधवार को अर्पित करें ये चीजें

बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए निम्न वस्तुएं अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है:

लड्डू, मोदक, मालपुआ जैसे प्रिय भोग अर्पित करें।
दूर्वा (घास) गणेशजी को अत्यंत प्रिय है। इसे 11 या 21 की संख्या में अर्पित करें।
दूर्वा अर्पण करते समय यह मंत्र अवश्य बोलें:
“ॐ श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि”
पूजा विधिपूर्वक और स्वच्छता के साथ करें, जिससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें।

क्या न अर्पित करें गणेश जी को

गणेशजी की पूजा में कुछ चीजें वर्जित मानी गई हैं:

गंदी या सूखी दूर्वा कभी न चढ़ाएं। केवल ताजी और साफ दूर्वा का उपयोग करें।
दूर्वा तोड़ने से पहले उसे पानी से अच्छी तरह धो लें।
तुलसी के पत्ते कभी भी गणेशजी की पूजा में न चढ़ाएं। यह निषेध माना गया है।

बुधवार के दिन करें ये सरल उपाय, मिलेगा विशेष लाभ

1. गुड़ का भोग अर्पित करें

बुधवार को गणेश मंदिर जाकर गुड़ का भोग चढ़ाएं। इससे गणेशजी के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

2. गाय को हरी घास खिलाएं

इस दिन गाय को हरी घास खिलाना बेहद शुभ होता है। यह उपाय करने से जीवन में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति और कार्यों में सफलता मिलती है।

3. बुध ग्रह को करें मजबूत

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार को यह उपाय करें:

हरी मूंग दाल, हरे कपड़े या पन्ना रत्न का दान करें।
इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और व्यापार, बुद्धिमत्ता, और संचार कौशल में वृद्धि होती है।

 

बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, मिलेगी विशेष कृपा, जानें क्या चढ़ाएं और कौन से उपाय देंगे लाभ –

Worship ganesha on wednesday, you will get special blessings, know what to offer and which remedies will give you benefits

Leave a Reply