You are currently viewing पंजाब में आप सरकार पर बीजेपी का हमला, जालंधर में हुआ भारी विरोध प्रदर्शन – BJP attacks AAP government in punjab, massive protest in jalandhar
पंजाब में आप सरकार पर बीजेपी का हमला, जालंधर में हुआ भारी विरोध प्रदर्शन - BJP attacks AAP government in punjab, massive protest in jalandharपंजाब में आप सरकार पर बीजेपी का हमला, जालंधर में हुआ भारी विरोध प्रदर्शन - BJP attacks AAP government in punjab, massive protest in jalandhar

पंजाब में आप सरकार पर बीजेपी का हमला, जालंधर में हुआ भारी विरोध प्रदर्शन – BJP attacks AAP government in punjab, massive protest in jalandhar

संदीप – पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेशभर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जालंधर के श्री राम चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा राज्य सरकार जानबूझकर आम जनता को मिलने वाली जरूरी सुविधाओं को रोकने की कोशिश कर रही है। यह जनता के साथ अन्याय है, और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुशील शर्मा ने आगे कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। भाजपा अब पूरे पंजाब की विधानसभा सीटों पर इसी तरह से विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता अब रुकेगा नहीं। हम सड़क से सदन तक तीखा संघर्ष करेंगे और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उन्होंने कहा।

पंजाब भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस राज्यव्यापी विरोध अभियान का उद्देश्य आम आदमी पार्टी की कथित नीतियों और प्रशासनिक फैसलों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। पार्टी का कहना है कि मौजूदा सरकार जनहित से जुड़ी योजनाओं को बंद कर रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।

 

पंजाब में आप सरकार पर बीजेपी का हमला, जालंधर में हुआ भारी विरोध प्रदर्शन –

BJP attacks AAP government in punjab, massive protest in jalandhar

Leave a Reply