You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, सुशासन के 18 महीने का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा – Chief minister mohan yadav met prime minister narendra modi, presented the account of 18 months of good governance
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, सुशासन के 18 महीने का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा - Chief minister mohan yadav met prime minister narendra modi, presented the account of 18 months of good governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, सुशासन के 18 महीने का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा – Chief minister mohan yadav met prime minister narendra modi, presented the account of 18 months of good governance

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने 18 महीने के सुशासन काल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया और आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन व सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री यादव ने पीएम मोदी को विरासत से विकास की राह और सुशासन के 18 महीने, मोदी जी का विजन और यादव जी का मिशन नामक पुस्तिकाएं भेंट कीं। इन पुस्तिकाओं में मध्य प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य में हुए सकारात्मक परिवर्तनों का उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व से प्रेरणा लेकर शासन की दिशा और गति को नए आयाम दिए हैं। पुस्तिका में जिन प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं – पुस्तिका में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, नारी शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, शहरी विकास, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है।

यादव ने पीएम को बताया कि उनकी सरकार पूरी तरह विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री यादव ने हाल ही में हुई अपनी दुबई और स्पेन यात्राओं की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं के दौरान विभिन्न वैश्विक निवेशकों ने मध्य प्रदेश में निवेश में रुचि दिखाई है। अब तक 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि उन्हें आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा, जिससे राज्य का चौतरफा विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 विजन में सक्रिय और सशक्त भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, सुशासन के 18 महीने का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा –

Chief minister mohan yadav met prime minister narendra modi, presented the account of 18 months of good governance

Leave a Reply