लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। हालांकि, टॉस के तुरंत बाद बारिश के कारण मैदान पर दोबारा कवर्स बिछा दिए गए, जिससे मैच की शुरुआत में थोड़ी और देरी हो गई।
भारत की प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलावों ने सबको चौंका दिया। कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट से प्रमुख बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप और करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है।
ओवल की पिच पर करीब 8 मिमी घास मौजूद है और आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे पहले बल्लेबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से मदद मिलने की पूरी संभावना है।
इंग्लैंड बनाम भारत 5वां टेस्ट: ओली पोप ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, बारिश के बाद कवर्स लौटे, भारतीय टीम में चार बड़े बदलाव –
England vs India 5th test: Ollie pope won the toss and chose to bowl, covers returned after rain, four big changes in the indian team