बारिश के मौसम में बाहर पार्क जाना या जिम जाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पानी और कीचड़ की समस्या अक्सर फिटनेस रूटीन में रुकावट बन जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी सेहत और फिटनेस को नज़रअंदाज़ करें। बरसात के मौसम में भी आप घर पर रहकर कुछ आसान और प्रभावी एक्सरसाइज के जरिए खुद को एक्टिव और हेल्दी रख सकते हैं।
1. स्क्वाट्स :
स्क्वाट्स जांघों और हिप्स को टोन करने के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे आप घर पर बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं। 2 सेट में 15-20 रेपिटिशन करें। यह एक्सरसाइज शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करती है।
2. जंपिंग जैक :
जंपिंग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो फैट बर्न करने के साथ-साथ एनर्जी लेवल को भी बूस्ट करती है। इसे 30-60 सेकंड के 3 सेट में करें। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
3. क्रंचेज :
पेट की चर्बी घटाने और कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए क्रंचेज एक बेहतरीन घरेलू एक्सरसाइज है। इसे आप बिना किसी विशेष उपकरण के आसानी से कर सकते हैं।
4. पुश-अप्स :
अपर बॉडी को टोन करने के लिए पुश-अप्स करें। शुरुआत में घुटनों के बल अभ्यास करें और धीरे-धीरे रेगुलर पुश-अप्स की ओर बढ़ें। इससे चेस्ट, शोल्डर और आर्म्स की मसल्स मजबूत होती हैं।
5. हाई नीज :
हाई नीज एक असरदार कार्डियो वर्कआउट है, जो हार्ट रेट को बढ़ाता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसे सीमित जगह में भी किया जा सकता है, इसलिए यह घर के लिए आदर्श व्यायाम है।
6. रोप स्किपिंग :
रस्सी कूदना एक सरल लेकिन प्रभावशाली व्यायाम है। यह पैरों की मांसपेशियों को टोन करता है और कैलोरी बर्न करता है। बारिश के दिनों में घर में रस्सी कूदना एक बेहतरीन विकल्प है।
7. सूर्य नमस्कार :
सूर्य नमस्कार एक सम्पूर्ण योग अभ्यास है जो शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इसे नियमित करने से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से लाभ मिलता है।
बरसात के मौसम में फिटनेस का रखें ख्याल, घर पर करें ये 7 आसान और असरदार एक्सरसाइज –
Take care of your fitness during the rainy season, do these 7 easy and effective exercises at home