You are currently viewing सीएम योगी ने स्वदेशी का समर्थन किया, कहा- राष्ट्रहित और रोजगार सृजन के लिए यह जरूरी – CM yogi support swadeshi, said – it is necessary for national interest and job creation
सीएम योगी ने स्वदेशी का समर्थन किया, कहा- राष्ट्रहित और रोजगार सृजन के लिए यह जरूरी - CM yogi support swadeshi, said - it is necessary for national interest and job creation

सीएम योगी ने स्वदेशी का समर्थन किया, कहा- राष्ट्रहित और रोजगार सृजन के लिए यह जरूरी – CM yogi support swadeshi, said – it is necessary for national interest and job creation

राजकुमार – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के काकोरी में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा, बल्कि रोज़गार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, स्वदेशी को अपनाना राष्ट्रहित में जरूरी है। महात्मा गांधी ने भी आज़ादी की लड़ाई के दौरान स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व किया था। आज हमें फिर से उस मार्ग पर चलने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में काकोरी कांड और चौरीचौरा कांड को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मील के पत्थर बताया।

गोरखपुर का चौरीचौरा कांड और लखनऊ का काकोरी ट्रेन एक्शन हमारे महान क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान का प्रतीक हैं। हम उन अमर बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता से 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा हर घर पर तिरंगा फहराकर हम देशभक्ति की भावना को सशक्त करें और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

 

सीएम योगी ने स्वदेशी का समर्थन किया, कहा- राष्ट्रहित और रोजगार सृजन के लिए यह जरूरी –

CM yogi support swadeshi, said – it is necessary for national interest and job creation

Leave a Reply