ज्योति बब्बर – रक्षाबंधन का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। चंद्रमा आज शनि की राशि मकर में गोचर करते हुए श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य और बुध की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी। साथ ही, बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, जो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशि –
रक्षाबंधन का दिन आपके लिए आनंद और खुशी लेकर आएगा। नए रिश्ते बन सकते हैं और सामाजिक संपर्क का दायरा बढ़ेगा। शादी की बात चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार में लाभ और घर में शुभ कार्यों के योग हैं।
वृषभ राशि –
धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। भाई-बहनों के बीच तालमेल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा करेंगे। आपको आज उपहार भी मिल सकता है। यात्रा के योग हैं और दिन खुशी भरा रहेगा।
मिथुन राशि –
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। काम में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार और नौकरी में नए मौके आएंगे। खर्च और सेहत का ध्यान रखें। शाम का समय अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि –
अधूरे कार्य पूरे होंगे। सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात और उपहार मिलने की संभावना है। किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि –
रिश्तेदारों से विशेष उपहार मिल सकता है। यात्रा और मुलाकात के योग हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन सराहना भी होगी। सेहत और खर्च पर ध्यान दें।
कन्या राशि –
अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में कमाई होगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
तुला राशि –
दिन शुभ और भाग्यशाली रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदा संभव है। परिवार से सहयोग मिलेगा और कोई सरप्राइज मिल सकता है। खान-पान संयमित रखें।
वृश्चिक राशि –
मानसिक तनाव और उलझन संभव है। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। शाम का समय अनुकूल है।
धनु राशि –
दिन शुभ और सुखद रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। कार्ययोजना सफल होगी। सीनियर्स और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि –
मानसिक तनाव संभव है। कार्यक्षेत्र में सहयोग बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें। खर्च पर काबू रखें।
कुंभ राशि –
कमाई में वृद्धि होगी। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। भाई-बहनों के बीच तालमेल रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।
मीन राशि –
अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
आज का राशिफल 9 अगस्त 2025: रक्षाबंधन पर बन रहा शुभ योग, कर्क, सिंह और कुंभ राशि के लिए दिन रहेगा भाग्यशाली –
Today horoscope 9 august 2025: Auspicious yoga is being formed on raksha bandhan, the day will be lucky for cancer, leo and aquarius