हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को अत्यंत पावन और शुभ माना गया है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी। यह दिन गुरु के आशीर्वाद से जीवन में उन्नति, सफलता और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है।
गुरु पूर्णिमा 2025 पर क्या करें उपाय?
भगवान की पीली मिठाई से पूजा करें
गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु या अपने ईष्ट देवता की पीली मिठाई (जैसे बेसन के लड्डू) से पूजा करें और फिर वह मिठाई प्रसाद स्वरूप सबको बांट दें। यह उपाय नौकरी और व्यापार में आ रही रुकावटें दूर करता है और तरक्की के नए अवसर खोलता है।
गरीबों को पीली वस्तुएं दान करें
इस दिन गरीब और जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, पीली मिठाई, पीली दाल या अनाज का दान करने से आर्थिक लाभ होता है और गुरु ग्रह प्रसन्न होता है।
गुरु यंत्र की स्थापना करें
अगर दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही है तो इस दिन अपने घर में गुरु यंत्र की स्थापना करें। यह उपाय वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि लाने में मदद करता है।
कुंडली में गुरु कमजोर हो तो ये दान करें
जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो, वे इस दिन हल्दी, चने की दाल, बेसन के लड्डू, पीतल के बर्तन, केले, केसर आदि का दान करें। इससे गुरु की स्थिति मजबूत होती है और भाग्य का साथ मिलने लगता है।
गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, बढ़ेगा समाज में मान-सम्मान और करियर में मिलेगी तरक्की –
Do these remedies on guru purnima, your respect in society will increase and you will progress in your career