महाशा बिरादरी के उत्थान में श्री गुरु बुलंद देव जी महाराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है : अतुल भगत
जालंधर : महाशा वैलफेयर सोसाइटी (रजि) ढोल मार्कीट द्वारा श्री गुरु बुलंद देव जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 36वां वार्षिक संगीत सम्मेलन एवं भंडारा श्री गुरु बुलंद देव जी महाराज मंदिर , न्यू विजय नगर, जालंधर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आप नेता अतुल भगत उपस्थित हुए। उन्होंने श्री गुरु बुलंद देव जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आगे बताया कि महाशा बिरादरी के उत्थान में श्री गुरु बुलंद देव जी महाराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर अतुल भगत ने कहा कि संतों महापुरुषों का जन्म लोगों के परोपकार के लिए ही होता है।
मंदिर कमेटी द्वारा अतुल भगत को सुंदर स्मृतिचिन्ह तथा सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया।