You are currently viewing सोफी गाँव में 6,41,000 रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन

सोफी गाँव में 6,41,000 रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन

जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत आने वाले सोफी गाँव में कल सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह कार्य 6,41,000 रुपये की लागत से किया जाएगा।

उद्घाटन जालंधर के मेयर विनीत धीर और हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा किया गया।

इस मौके पर वार्ड नंबर 14 के काउंसलर मोंटू सभरवाल, वार्ड नंबर 13 के काउंसलर सुरेंद्र सांपला और आस पास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मेयर विनीत धीर ने कहा, “शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है।”

हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा, “सोफी गाँव की सड़कों के बनने से सफाई और आवागमन सुधरेगा। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास किया जा रहा है।”

आस पास निवासियों ने सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर खुशी जताई और प्रशासन का धन्यवाद किया।

Leave a Reply