You are currently viewing हरभजन सिंह ने एशिया कप को लेकर बीसीसीआई पर कसा तंज, कहा- सीमा पर सैनिक शहीद हो जाते हैं और हम क्रिकेट खेलते हैं – Harbhajan singh took a dig at BCCI regarding asia cup, said- soldiers get martyred on the border and we play cricket
हरभजन सिंह ने एशिया कप को लेकर बीसीसीआई पर कसा तंज, कहा- सीमा पर सैनिक शहीद हो जाते हैं और हम क्रिकेट खेलते हैं - Harbhajan singh took a dig at BCCI regarding asia cup, said- soldiers get martyred on the border and we play cricket

हरभजन सिंह ने एशिया कप को लेकर बीसीसीआई पर कसा तंज, कहा- सीमा पर सैनिक शहीद हो जाते हैं और हम क्रिकेट खेलते हैं – Harbhajan singh took a dig at BCCI regarding asia cup, said- soldiers get martyred on the border and we play cricket

राजकुमार – वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद, हरभजन सिंह ने एक बार फिर भारत-पाक क्रिकेट संबंधों के खिलाफ अपना कड़ा रुख दोहराया है। WCL में शिखर धवन, युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई।

इस पूरे विवाद के बीच, एशिया कप 2025 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी। वहीं, हरभजन सिंह ने इस मैच को लेकर बीसीसीआई की नीति पर सवाल उठाते हुए कड़ा बयान दिया है।

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इंटरव्यू में कहा जहां हमारे जवान सीमा पर तैनात हैं और अपने परिवार से दूर देश की रक्षा कर रहे हैं, वहां भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी मंच पर क्रिकेट मुकाबले का कोई औचित्य नहीं है। यह बहुत छोटी बात है कि हम एक क्रिकेट मैच खेलने से परहेज नहीं कर सकते।

हरभजन ने आगे कहा हमारी सरकार का भी रुख साफ है खून और पानी साथ नहीं बह सकते। जब तक सीमा पर तनाव है, तब तक क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिए। देश हमेशा पहले आता है, और हमें यह समझना चाहिए कि असली प्राथमिकता क्या है।

हरभजन सिंह ने सिर्फ क्रिकेट मैचों की ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के मीडिया कवरेज का भी विरोध किया। उन्होंने कहा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए, और हमारी मीडिया को भी उनके बयानों को कवरेज नहीं देना चाहिए। वे अपने देश में बैठकर कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन हमें उन्हें महत्व नहीं देना चाहिए।

हरभजन ने यह भी कहा कि चाहे खिलाड़ी हों या फिल्म अभिनेता, देश से बड़ी कोई पहचान नहीं होती। उन्होंने कहा हमारी जो भी पहचान है, वो इस देश की बदौलत है। क्रिकेट, फिल्म या किसी भी क्षेत्र में जो भी हैं, वे पहले भारतीय हैं। अगर देश की रक्षा के लिए हमें क्रिकेट जैसे मैच छोड़ने भी पड़ें, तो यह बहुत छोटी कुर्बानी होगी।

 

हरभजन सिंह ने एशिया कप को लेकर बीसीसीआई पर कसा तंज, कहा- सीमा पर सैनिक शहीद हो जाते हैं और हम क्रिकेट खेलते हैं –

Harbhajan singh took a dig at BCCI regarding asia cup, said- soldiers get martyred on the border and we play cricket

Leave a Reply