You are currently viewing 10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs
10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल - Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में अनुराधा से ज्येष्ठा नक्षत्र तक रहेगा, जिससे वसुमान योग बन रहा है। इस योग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल और किन राशियों को आज मिल सकती है आर्थिक, पारिवारिक और करियर में सफलता।

मेष राशि –

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। लेकिन निवेश और लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। सेहत को लेकर खानपान पर ध्यान दें।

वृषभ राशि –

चंद्र- सूर्य समसप्तक योग से आज आप भावुक हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डील में सतर्कता बरतें। कल्पनाशक्ति बढ़ेगी और नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। काम को टालने से बचें।

मिथुन राशि –

नौकरी में लाभ और नया काम मिलने के योग हैं। परिवार से बातचीत से किसी पुराने मुद्दे का हल निकलेगा। यात्रा के योग हैं। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि –

सकारात्मक सोच और कुशलता से सफलता मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। बजरंगबली को सिंदूर अर्पण करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि –

सरकारी या कानूनी काम में सफलता के योग हैं। जोखिम वाले कार्यों से बचें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि –

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। रिश्तेदारों से खुशी और सहयोग मिलेगा। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की सलाह है।

तुला राशि –

परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। पेंडिंग काम निपटाएं। सेहत और फिजूलखर्ची दोनों पर ध्यान दें। शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि –

चंद्र गोचर के कारण मन विचलित रह सकता है। किसी भी निर्णय से पहले गहन विचार करें। तकनीकी खराबी से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु राशि –

स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता रह सकती है। व्यापार में साझेदार से तालमेल जरूरी है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। नई तकनीक को अपनाएं।

मकर राशि –

नए कार्यभार से मानसिक दबाव रहेगा। जिम्मेदारी खुद निभाएं, दूसरों पर न छोड़ें। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता संभव है।

कुंभ राशि –

परिश्रम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। छात्रों को सफलता, सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मीन राशि –

आत्मबल बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में अधिकारी व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु सम्मान में वृद्धि होगी।

 

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल –

Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

Leave a Reply