भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने पहले सत्र में तहलका मचा दिया। सिराज ने लगातार दो गेंदों पर इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।
तीसरे दिन इंग्लैंड ने 31 ओवर में 147/5 का स्कोर बना लिया। क्रीज पर हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ टिके हुए हैं और फॉलो-ऑन से बचने की जद्दोजहद कर रहे हैं। सिराज की घातक गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ में बदलाव कर दोनों प्रमुख बल्लेबाजों को चौंका दिया।
इससे पहले, दूसरे दिन भारत ने शुभमन गिल के ऐतिहासिक 269 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। आकाश दीप ने भी दो अहम विकेट लेकर भारत की मजबूत स्थिति को और पुख्ता किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट Day 3: मोहम्मद सिराज ने दो गेंदों में लिए दो विकेट, इंग्लैंड पर फॉलो-ऑन का खतरा –
India vs England, 2nd test day 3: Mohammed siraj took two wickets in two balls, England in danger of follow-on